नववर्ष पर सम्मानित किये गए वरिष्ठ पत्रकार एवं उपजा के प्रदेश सचिव जगपाल सिंह
नववर्ष पर सम्मानित किये गए वरिष्ठ पत्रकार एवं उपजा के प्रदेश सचिव जगपाल सिंह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट वेलफेयर एशोसिएशन के प्रदेश सचिव जगपाल सिंह (ब्यूरोचीफ युग जागरण दैनिक समाचार पत्र) के सम्मनित किये जाने पर जनपद के पत्रकार साथियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जनपद के बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारिता जगत में अपनी अलग मिशाल कायम रखने वाले जिले के तमाम पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जनपद के जिला जज डीएन सिंह द्वारा जगपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला जज के द्वारा किये गये इस प्रशंसनीय कार्य की सराहना करते हुये पत्रकार बन्धुओं ने उनके साथ साथ बार एसोसिएशन गोंडा के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं एवं आयोजकों का आभार प्रकट करते हुये नववर्ष की मंगलकामना के साथ शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिला जज ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ होने के साथ साथ आमजन की कमजोर नजरों का एक चश्मा भी है। जोकि अपने आप को जोखिम में डालकर निष्पक्ष भाव से अपने महत्वपूर्ण समय का दान करते हुये समाज की अच्छाई एवं बुराईयों सहित अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली को उजाकर करते हुये आप सभी पाठकों के बीच अपनी लेखनी के माध्यम से प्रगट करता है।
