गोण्डा में 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस


गोण्डा में 24 से 26 जनवरी तक मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा में 24 से 26 जनवरी तक त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘एक जनपद एक व्यंजन’ के तहत स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

24 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूलकिट का वितरण किया जाएगा।

25 जनवरी को मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस