पौष पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर त्रिमुहानी घाट पर सरयू माता की भव्य आरती, 1111 दीपों से जगमगाया संगम क्षेत्र

 


पौष पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर त्रिमुहानी घाट पर सरयू माता की भव्य आरती, 1111 दीपों से जगमगाया संगम क्षेत्र

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोण्डा जनपद के परसपुर विकासखंड अंतर्गत सूकरखेत पसका स्थित त्रिमुहानी घाट पर शुक्रवार की सायंकालीन बेला में सरयू माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। पौष पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 1111 दीप प्रज्ज्वलित कर पतित पावनी मां सरयू की आरती की गई, जिससे पूरा संगम क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।


कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी रामकुमार सोनी के नेतृत्व में तथा सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवताचार्य के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साधु-संतों एवं विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत वरुण पूजन एवं सरयू पूजन कर आरती सम्पन्न कराई गई।


मेला परिसर में भागवत भंडारा, लंगर एवं प्रवचन के कार्यक्रम दिनभर चलते रहे, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दान-पुण्य किया और धर्म लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।




इस अवसर पर परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह, विकास मंच अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी कौशल दास जी महाराज, राम निहाल सोनी, गिरीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं महिलाओं ने उपस्थित होकर मां सरयू की आरती में सहभागिता की। आयोजन के दौरान गगनभेदी जयकारों की गूँज से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस