सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली वाहन व बसों पर कसी नकेल

 


सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली वाहन व बसों पर कसी नकेल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूली वाहनों के फिटनेस मानकों की गहन जांच की गई, वहीं यात्री बसों पर भी सघन चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

            सवारी बसों की जांच करते एआरटीओ प्रशासन

चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स व स्पीड गवर्नर की जांच की गई। मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बसों में ओवरलोडिंग, चालक के लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच कर चालान किया गया।


        यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अधिकारी

एआरटीओ प्रशासन ने वाहन चालकों व आमजन से हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस