पसका प्रधान प्रतिनिधि के पिता बलराज सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


पसका प्रधान प्रतिनिधि के पिता बलराज सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: आर.के. मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पसका के प्रधान प्रतिनिधि सन्त बहादुर सिंह उर्फ पिंकू के पिता श्री बलराज सिंह का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बलराज सिंह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। बुधवार की सुबह लगभग दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवारजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों व शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।


इस दुःखद समाचार को सुनकर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह, इतेन्द्र सिंह गुड्डू सहित क्षेत्र के अनेक प्रधानगण, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

स्वर्गीय बलराज सिंह को एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्ति को खो दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस