सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अवध केसरी सेना ने नगर कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र




सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अवध केसरी सेना ने नगर कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा एवं अभद्र टिप्पणियों को लेकर अवध केसरी सेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर के निर्देशक्रम में नीरज सिंह सहित अन्य अवध केसरी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को नगर कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।

          
अवध केसरी सेना कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया शिकायती पत्र
ज्ञापन में बताया गया कि अवध केसरी सेना एक सामाजिक संगठन है, जो समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए कार्य करता है। आरोप लगाया गया है कि रीना चौहान (निवासी बेलसर) एवं रीना दीक्षित (निवासी भदुआ तरहर) द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम चैनलों के माध्यम से बीते कई महीनों से लगातार अभद्र भाषा, गाली-गलौज एवं अश्लील टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं।

  शहर कोतवाली गोण्डा पहुंचे अवध केसरी सेना के कार्यकर्ता

संगठन का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को रीना चौहान द्वारा पूरे ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणी की गई, जिससे जनपद के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की सामग्री से सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंच रही है और महिलाएं, बच्चियां एवं बच्चे भी शर्मसार महसूस कर रहे हैं।

नीरज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता ने किया रीना चौहान की पोस्ट का विरोध
अवध केसरी सेना ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस