विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं व आधुनिक तकनीकों की जानकारी


विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं व आधुनिक तकनीकों की जानकारी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेरी में कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर द्वारा महापुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा विभिन्न जानकारियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनका किसानों ने अवलोकन किया।

मेले में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. अनूप सिंह चौहान ने वर्तमान समय में फसलों के उत्पादन हेतु आधुनिक तकनीकों एवं रबी मौसम की समसामयिक गतिविधियों पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तकनीकी सहायक राजेश मिश्रा ने दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने के उपाय, विपणन तथा मानव जीवन में दलहन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

खंड तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह ने मृदा नमूना ग्रहण करने की विधि एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी और किसानों से प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी रामचंद्र सिंह ने कृषि के साथ वानिकी के महत्व पर चर्चा की, वहीं पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक मिश्रा ने पशुओं के लिए पशु चॉकलेट एवं पशु चारा निर्माण विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि विभाग से राम राजवंशी, निर्भय तिवारी, श्रीकांत त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उपस्थित किसानों में उदय प्रताप, शिव बख्श सिंह, हरिहर, राजकुमार, रमेश कुमार पांडे, शिव बहादुर, बबलू, राम अभिलाष, शिवनारायण, रमाकांत पांडे, संजीव कुमार सिंह आदि प्रमुख रहे। मेले के माध्यम से किसानों को नवीन तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई, जिससे वे खेती को अधिक लाभकारी बना 

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस