गोण्डा में शीतलहरी का असर, 7 से 14 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद
गोण्डा में शीतलहरी का असर, 7 से 14 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद में पड़ रही भीषण ठण्ड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बड़ा फैसला लिया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त, केजीवीवी सहित अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 7 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित शीतकालीन अवकाश ही प्रभावी रहेगा। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में कार्यरत वार्डेन एवं लेखाकार अवकाश अवधि के दौरान विभागीय एवं विद्यालयीय कार्यों का निष्पादन करते रहेंगे।
अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में संबंधित प्रबंधन तंत्र को अपने स्तर से निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस निर्णय से कड़ाके की ठंड में स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है, वहीं अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।
