समाजसेवी विजय चौरसिया ने उठाया बड़ा ही रोचक मुद्दा,बोले नही है मुख्यालय जाने के लिये सरकारी संसाधन
समाजसेवी विजय चौरसिया ने उठाया बड़ा ही रोचक मुद्दा,बोले नही है मुख्यालय जाने के लिये सरकारी संसाधन,
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के वरिष्ठ समाजसेवी के लिये जाने जाने वाले कस्बा निवासी विजय चौरसिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक ऐसी जन समस्या से अगवत कराने का भरसक प्रयास किया है,ताकि इस विकट समस्या का निवारण किया का सके। उन्होंने कहना है कि परसपुर से जनपद मुख्यालय गोण्डा आने जाने में यात्रियों को एक बड़ी समस्या का सामना काफी दिनों से करना पड़ रहा है।आज के एक दशक पहले देर अबेर गोण्डा से परसपुर के लिये संसाधन मिल भी जाते थे।किंतु जैसे-जैसे लोगों के पास अपने निजी संसाधन बढ़ते गए वैसे-वैसे जर्नल सवारियों पर चलने वालों की संख्या भी घटती गई। और जिसके चलते प्राइवेट संसाधन भी कम होते गए। जिससे आम आदमियों के मुख्यालय आने जाने की परेशानियां बढ़ती गई जिसके चलते अब तो ऐसी स्थिति बन गई है।
कि शाम के 4:00 के बाद यदि किसी को परसपुर से गोण्डा जाना हो तो कोई भी संसाधन नहीं मिलेगा और यदि शाम 5:00 बजे के बाद मुख्यालय से परसपुर आना हो तो कोई संसाधन नहीं मिलेगा यदि मिलेगा तो वाया करनैलगंज परसपुर होते हुए मिलेगा।जिसमें क्षेत्र के आने जाने वाले मिडिल क्लास और गरीब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के माननीय तो बड़े दबदबा वाले बाहुबली है आपसे अनुरोध करने की मेरी हिम्मत भी नहीं है।किंतु सोशल मीडिया के माध्यम से,,
मैं जनमानस की इस परेशानी को माननीय स्थानीय जनप्रतिनिधि के सामने पेश करता हूं और आशा करता हूं कि आप जनमानस के इस परेशानी को संज्ञान में लेंगे और यात्रियों के इस मूल समस्या के निदान के लिए प्रयास भी करेंगे।
