कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


 कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह गुरुवार को पूर्व सांसद कैसरगंज एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पहुंचे। विधायक ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा हनुमान जी की प्रतिमा स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि “बृजभूषण शरण सिंह जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन की कामना करते हैं। उनका मार्गदर्शन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहे।”

जन्मदिन समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष परसपुर वासुदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, चंगेरी के प्रधान राजू सिंह, अमरेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व सांसद को पुष्पहार अर्पित कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके आवास पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस