ओटी टेक्नीशियन परीक्षा में सफलता हाशिल कर काजल सिंह ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
ओटी टेक्नीशियन परीक्षा में सफलता हाशिल कर काजल सिंह ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम डेहरास सरदार पुरवा निवासी अमरनाथ सिंह की बेटी काजल सिंह ने ओटी टेक्नीशियन की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी हर्षोल्लास का माहौल है।
इस ऐतिहासिक मौके पर परसपुर पंचम से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह और सुरेश सिंह ने काजल सिंह के निज निवास पर पहुँचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने काजल को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया और भविष्य में भी ऐसे ही कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने काजल की सफलता को एक प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि काजल ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने काजल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा, "आज के इस समय में युवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, और काजल की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है।"
ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह ने भी काजल की मेहनत की सराहना की और कहा, "यह सफलता न केवल काजल के परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। काजल की तरह अगर हर युवा अपनी पढ़ाई और मेहनत को प्राथमिकता दे, तो हम अपने क्षेत्र को और भी विकास की ओर ले जा सकते हैं।"
सुरेश सिंह ने काजल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेगी।
काजल की इस शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है, और वह अब ओटी टेक्नीशियन के रूप में क्षेत्र की सेवा करने के लिए तैयार हैं। काजल की मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि हर किसी के लिए सफलता के रास्ते खुले होते हैं, बस उसे सही दिशा में काम करने की जरूरत है।
