तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के जन्मदिवस पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने भेंट किया प्रतीक चिन्ह
तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के जन्मदिवस पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने भेंट किया प्रतीक चिन्ह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से जनप्रिय विधायक माननीय प्रेम नारायण पाण्डेय (बाबू जी) के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को उनके आवास पर शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का तांता लगा रहा। पूरे दिन बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।इस अवसर पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने उनके आवास पहुँचकर सादर भेंट की तथा जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। विधायक अजय सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम के स्वरूप का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की कामना की।
जन्मदिवस के इस आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय को सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा हेतु अपार ऊर्जा प्राप्त होती रहे।
इस दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय (बाबू जी) का स्नेहिल स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता उन्हें जन-जन का प्रिय बनाती है। उनके नेतृत्व में तरबगंज विधानसभा निरंतर विकास की नई दिशाओं में अग्रसर है।
कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भी उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से तरबगंज विधानसभा सहित जनपद गोण्डा विकास, प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।
इस अवसर पर सूरज सिंह, वंश बहादुर सिंह, इतेन्द्र सिंह, वासुदेव सिंह (चेयरमैन),विष्णु प्रताप नरायण सिंह, राजू सिंह, अमरेन्द्र सिंह,अजय सिंह उर्फ पप्पू वकील सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



