परसपुर केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया ब्रह्मा बाबा का 57वां स्मृति दिवस
परसपुर केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया ब्रह्मा बाबा का 57वां स्मृति दिवस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर के बेलसर मार्ग स्थित ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक सेवा केंद्र पर रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा दादा लेखराज का स्मृति दिवस भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने केंद्र पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया।
इस अवसर पर बीके अनामिका बहन ने बताया कि 18 जनवरी को ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा स्वर्णिम संस्कृति के प्रेरक थे, जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग के माध्यम से मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगाई। उनका संदेश केवल कर्मकांडों तक सीमित नहीं, बल्कि एक व्यापक वैचारिक क्रांति का प्रतीक है।
बताया गया कि वर्ष 1936 में उन्होंने ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना कर मूल्य आधारित शिक्षा, सहज राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया। 18 जनवरी 1969 को देह त्याग के बाद वे संपूर्णता को प्राप्त हुए और मानव कल्याण, नारी सशक्तिकरण व पवित्र जीवन के आदर्श बन गए।
स्मृति दिवस के अवसर पर केंद्र पर ब्रह्मा भोजन का आ
योजन किया गया, जिसमें कस्बा व ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों भाई-बहनों व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बीके डॉ. सुरेश चंद्र त्रिपाठी,बीके सुनील भाई जगदीश सोनी,रामनिहाल सोनी,राधेश्याम मिश्रा,रामेन्द्र नारायण सिंह,कमला प्रसाद सिंह,अमित पाठक,विपिन मिश्रा, पूनम चतुर्वेदी,उमा,रमा,सुषमा,नीलम आशा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



