जबरन नाबालिग बालिका से किया छेड़छाड़,हुआ गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराधों की रोकथाम के निर्देशक्रम का अक्षरशः अनुपालन करते हुये परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी मय हमराह कांस्टेबल मदन त्रिवेदी द्वारा मु0अ0सं0 440/2023 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त ग्राम खरगूपुर पाण्डेय पुरवा कोतवाली देहात गोण्डा निवासी सूबेदार पाल पुत्र राम सवारे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए उक्त अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।