प्रतिमा विसर्जन को लेकर राजस्व टीम ने किया पसका सरयू घाट का निरीक्षण
सरयू घाट का निरीक्षण करती चौकी प्रभारी के साथ राजस्व टीम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। शारदीय नवरात्रि के दौरान चल रहे दुर्गापूजन महोत्सव के तहत प्रतिमा विसर्जन करने के तहत जनपद के सभी घाटों का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस चौंकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल गयासुद्दीन तथा राजस्व निरीक्षक अंबर प्रसाद तिवारी, लेखपाल आत्माराम एवं सुधाकर श्रीवास्तव के साथ पसका स्थित सरयू घाट का निरीक्षण किया। जिसमे घाट की साफ सफाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सरयू नदी को साफ रखने के लिये सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।