दस माह से नही मिले मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विकास खण्ड इटियाथोक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में एक बैठक आयोजित कर अपने बकाया मानदेय को लेकर रणनीति तैयार किया।रोजगार सेवकों ने दस महीने के बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
       इस बावत रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि पिछले दस महीने से मानदेय नहीं मिला है। कई बार वह मानदेय की मांग को लेकर अफसरों को मांगपत्र दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है।
      वहीं उक्त मामले में खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को लेकर कवायद चल रही है।
        इस दौरान अमेरिका प्रसाद,अजय मिश्र,आनंद शुक्ल, दिलीप सिंह,माता प्रसाद, ध्रुव कुमार गुप्त,काशीराम,रवि शंकर,रेखा देवी,नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस