सात दिवसीय वोटिंग के दौरान थाना मोतीगंज रहा अव्वल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में चलाए गए 07 दिवसीय वोटिंग/फीडबैक अभियान के तहत जनपद के थाना मोतीगंज ने प्रथम,वजीरगंज द्वितीय,कोतवाली तरबगंज तृतीय,इटियाथोक चतुर्थ व कौडिया ने पांचवा स्थान किया प्राप्त किया।
गत 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए 07 दिवसीय पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम (डायरेक्ट पोल, ट्वीट पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन) के संबंध में जनपद गोंडा के समस्त थानों की वोटिंग कराई गई थी। जिसमे थाना मोतीगंज के निवासीयों ने वोटिंग कर थाना मोतीगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा थाना मोतीगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहा। इसके लिए समस्त जनपद वासियों को पुलिस अधीक्षक में धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस वोटिंग के जरिये पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में अधिकारियों को भी जानकारी मिलती है।