नहर में मिला मृत अजगर,बना कौतूहल का विषय
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत इटियाथोक कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप सरयू नहर में जाल में फंसा हुआ एक विशालकाय अजगर पानी में पड़ा दिखाई दिया। यह खबर जंगल मे आग की तरह से फैल गयी। जिसे देखने के लिये आसपास के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीयजनों के मुताबिक मृत अजगर के शरीर से दुर्गंध आ रही थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि अजगर की मौत कई दिन पहले हुई होगी और पानी बहाव के कारण नहर में लगे जाल में कहीं फँस गया होगा। अजगर का भार अधिक होने के कारण जाल सहित धीरे-धीरे पानी के बहाव के साथ वह कस्बा में इस स्थान तक पहुँच गया। स्थानीय लोगो की माने तो कुछ दिन पूर्व इटियाथोक खास गांव स्थित गन्ने के खेत में निकले एक अजगर ने एक बकरी को अपने आगोश में ले लिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। कड़ी मस्कत के बाद भी वनकर्मी उस अजगर को पकड़ने में सफल नहीं हुए थे। वह अजगर पास स्थित तालाब में चला गया था। कुछ दिन बाद पड़ोस गांव करूवापारा सहित अन्य जगहों पर ग्रामीणों द्वारा एक अजगर को देखा गया। इसके बाद अजगर अचानक कहीं लापता हो गया। रविवार दोपहर में कुछ लोगों द्वारा सरयू नहर में एक अजगर को जाल में फंसा मृत अवस्था में देखा गया,जो कि कौतुहल का विषय रहा।