रेलवे अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आगामी लोकसभा चुनाव को वहिष्कार का एलान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगाही के ग्रामीणों द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 2024 का वहिष्कार करने का एलान किया गया। ग्रामीणजन अपनी मांग को लेकर आक्रोशित होकर रविवार को प्रदर्शन किया है। रवि उपाध्याय, राम आशीष तिवारी, अरुण कुमार, शीतला प्रसाद, माता प्रसाद पाण्डेय, चंदू पटेल, सच्चिदानंद वर्मा, मनोज वर्मा, राम हरक कोरी, विजय उपाध्याय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर हाथों में लेकर बगाही खास गांव में प्रदर्शन कर सभी ने सरकार व जनप्रतिनिधियों से रेलवे क्रॉसिंग बगाही गेट नंबर 148 सी पर कोई परिवर्तन न करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बगाही रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाये जाने की तैयारी रेलवे द्वारा की जा रही है। अंडरपास के बन जाने से लोगो को कई प्रकार की दिक्कत होगी। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोस व्याप्त है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे समाजसेवी रवि उपाध्याय ने बताया कि अंडरपास बन जाने से जल भराव होगा, एम्बुलेंस समेत स्कूल वाहन के आने जाने में समस्या उत्पन्न होगी। रेलवे क्रॉसिंग को अंडर पास के रूप में परिवर्तित ना किया जाए इसी को लेकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीणों ने मांग पूरी ना होने पर आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के बहिष्कार किया जायेगा। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि उक्त प्रकरण में जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया गया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।