क्षेत्रीय विधायक ने पूजन अर्चन उपरांत फीता काटकर किया रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत इटियाथोक बाजार व भवानीपुर उपाध्याय में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। दोनो जगहों पर विधायक ने विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया। प्रथम दिवस ही रामलीला देखने को लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इटियाथोक बाजार में विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं और हमें उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारकर बुराइयों को दूर करना चाहिए। रामलीला हम करोड़ो सनातनियो को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने और मजबूती के साथ खड़े रहने के लिये एक प्रेरणा का कार्य करती है। विधायक ने कमेटी के सभी सदस्यों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गुड्डू तिवारी, राजेश दुबे, चंद्रकांत तिवारी, सत्यब्रत ओझा, अजय राठौर, मोहनलाल भगत, जितेंद्र मौर्य, महेंद्र जैन, आशीष पांडेय, सौरभ तिवारी, बजरंगी तिवारी, अनिल दुबे, नवल किशोर सोनी, राजेन्द्र जैन, चंद्रभान सोनी, हनुमान सोनी, राम प्रसाद सोनी, राकेश सोनी, पिंटू सोनी, गुरूशरन सोनी, प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक अरुण कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
उपाध्याय में रामलीला मंचन का किया श्रीगणेश
इसी क्रम में विधायक ने श्री आदर्श रामलीला कमेटी भवानीपुर उपाध्याय में रामलीला मंचन का शुभारंभ फीता काटकर किया। विधायक ने ऐसे आयोजन के लिए ग्रामीणों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नही है इससे हमें सदाचार एवं संस्कार की शिक्षा मिलती है। रामलीला हमे हमारे कर्तव्यों का बोध कराती है।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, डा0 रामानंद तिवारी, गुड्डू तिवारी, संजय सोनी, रिंकू तिवारी, नरेंद्र मिश्र, अजय सोनी, विकास तिवारी, धनीराम सोनी, ओमप्रकाश मिश्र, जनार्दन मिश्र, राजू शुक्ल, इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।