जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों की उमड़ी भीड़,किया गया चेकअप

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले पीएचसी तिवारी पुरवा, मंगुरा बाजार,भौरीगंज व त्यौरासी 123 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई । रविवार को जन आरोग्य मेले में पीएचसी भौरी गंज पर 8 ,पीएचसी तिवारी बाजार पर 23 व पीएचसी त्यौरासी पर 60 मरीजो का इलाज किया गया ।
 पीएचसी त्यौरासी पर आयुष चिकित्सक डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 60 मरीजो का इलाज किया गया। वही डॉ आलोक पाण्डेय ने बताया कि पीएचसी मंगुरा बाजार में 32 मरीजो का परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई जिसमें ज्यादातर मरीज स्वास रोग ,सर्दी जुकाम,चर्म रोग से पीड़ित थे।
डॉ दीपक कुमार ने बताया कि पीएचसी तिवारी बाजार में 23 मरीजो का परीक्षण किया गया  जिसमें ज्यादातर मरीज सर्दी,जुकाम,बुखार , चर्म रोग से पीड़ित रहे। वह डॉ दीनानाथ ने बताया कि पीएचसी भौरीगंज में 8 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें ज्यादातर चर्म रोग,जोड़ दर्द से पीड़ित थे। इस अवसर पर डॉ आलोक पाण्डेय,डॉ ओपी गुप्ता,सिंह,डॉ दीपक कुमार,डॉ रविन्द्र नाथ,अनूप सिंह,अभिनव विसेन,अंजनी कुमार पांडेय,अमरनाथ गुप्ता,दीनानाथ,सुमन,नीता देवी आदि उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस