कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर दिये आवश्यक निर्देश
कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर दिये आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। मण्डलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने जनपद गोण्डा अन्तर्गत तरबगंज तहसील क्षेत्र के जबरनगर परसा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार को पर्याप्त मात्रा में पशुओं हेतु भूसा व अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा सीएचसी अधीक्षक तरबगंज को एंटी स्नेक वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट भी वितरित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी निरंतर बाढ़ पर निगरानी रखें। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा किसी भी प्रकार की पशु या जनहानि ना होने दी जाए।

