संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर मे लगाई फांसी

 


संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर मे लगाई फांसी 

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम भगनीपुरवा राजपुर निवासिनी बिटाना पत्नी भुल्लन प्रजापति ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया है कि 2017 में उसकी पुत्री की शादी ग्राम पूरे टीका मिश्र बलमत्थर निवासी श्यामलाल पुत्र मथुरा प्रसाद के साथ किया था।सोमवार को दिन के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे मोबाइल फोन से सूचना मिली कि उसकी पुत्री उमा ने घर के अंदर कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया।बेटी के घर पहुंचकर देखा तो बेटी का शव घर के बाहर पड़ा था। सूचना पर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र श्रीवास्तव मय हमराह कांस्टेबल उपेन्द्र रावत,चरन सिंह एवं महिला आरक्षी सीमा वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल किया।वहीं जनपद से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात साक्ष्य संकलन किया।

      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस