ट्रेन की चपेट में आकर 65 वर्षीय बृद्ध महिला की मौत
ट्रेन की चपेट में आकर 65 वर्षीय बृद्ध महिला की मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के गिलौली क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इटियाथोक क्षेत्र के गिलौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की दोपहर में गोण्डा- बढनी रेल प्रखंड पर रविवार दोपहर को हुये दर्दनाक हादसे के दौरान एक महिला ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान (शिनाख्त) मायावती (65) पत्नी राम आधार पांडे निवासी ग्राम कोनगवां रूप में हुई।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
