कोचिंग सेंटर गयी छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


कोचिंग सेंटर गयी छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। थाना क्षेत्र नवाबगंज पुलिस को बीते माह नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी लड़की कोचिंग सेन्टर पढने गयी थी जो वापस घर नही लौटी है। जिस पर नवाबगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक उत्कर्ष कुमार पाण्डेय के द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त मुन्ना सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0ग्राम तुक्कीपुर थाना महाराजगंज जनपद सिवान, बिहार को नगवा मोड़ थाना नवाबगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

    इस बावत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस