कर्नेलगंज हुआ केसरियामय,नदी से सड़क तक सिर्फ भगवा ही भगवा
कर्नेलगंज हुआ केसरियामय,नदी से सड़क तक सिर्फ भगवा ही भगवा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।।जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नेलगंज की सड़को पर सिर्फ बस सिर्फ केसरिया (भगवा) रंग ही देखने को मिल रहा है। लाखों की संख्या में शिवभक्त कर्नेलगंज स्थित कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान ध्यान करने के पश्चात जल भरकर खरगूपुर स्थित भगवान पृथ्वीनाथ तथा जनपद मुख्यालय स्थित बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में विराजमान भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगें। इन कावड़ियों में महिलाएं,बच्चियों की भी संख्या कम नही है। ये सभी भगवा रंग के कपड़ों से सराबोरडीजे की धुनों पर थिरकते हुये "हर हर बम बम,हर हर महादेव" तथा बाबा नगरिया दूर है,पर जाना वहाँ जरूर है, जैसे गगनभेदी जयकारों के साथ निरन्तर शिवभक्तों की टोलियां बड़े ही धैर्य साहस एवं उल्लास के साथ आगे बढ़ती जा रही है।
वहीं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में महिला पुरुष आरक्षी, उपनिरीक्षकों की मुस्तैदी की गई है है।साथ ही साथ जगह जगह पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मी तथा चिकित्सको व डायल 108 एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है।उपजिलाधिकारी कर्नेलगंज भारत भार्गव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी यू0पी0 सिंह भ्रमणशील रहकर मेले की निरन्तर निगरानी कर रहे है।
