अवध क्षेत्र के प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोंगों ने ली भाजपा की सदस्यता

 


अवध क्षेत्र के प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोंगों ने ली भाजपा की सदस्यता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत डेहरास में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता अभियान के तहत काफी संख्या में लोगो को सदस्यता दिलाई गयी।


 इस दौरान भाजपा सदस्यता प्रभारी अवध क्षेत्र व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह तथा करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। 


कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे देश मे तीन दिन के भीतर एक करोड़ व आठ दिन में दो करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 10 करोड़ के लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर पार्टी सदस्यता अभियान में एक रिकॉर्ड बनाएगी।वहीं उन्होने भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे है। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साधु संतों पर दिये गए बयान पर टिप्पणी करते हुये कहा कि उनकी यह मानसिकता सनातन परम्परा व संस्कृति के प्रति उनकी अनास्था को प्रकट करती है। 


क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार सदस्यता अभियान का एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। मुख्य अतिथि नीरज सिंह व विधायक अजय सिंह ने लोगो को 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवा कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।



         इस अवसर पर विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज मौर्या,अकबाल बहादुर तिवारी,सूरज सिंह,लक्ष्मी शंकर पांडेय, गुड्डु सिंह,दीपक सिंह,अनिल शुक्ला,अमरेंद्र सिंह,डब्लू सिंह,इतेंद्र सिंह आदि रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस