प्रियंका सिंह बनी फिर जिला व्यायाम शिक्षिका,बधाईयों का लगा तांता
प्रियंका सिंह बनी फिर जिला व्यायाम शिक्षिका,बधाईयों का लगा तांता
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र परसपुर के कम्पोजिट विद्यालय की शिक्षिका एवं नेशनल खिलाड़ी प्रियंका सिंह को पुनः जिला व्यायाम शिक्षिका के रूप में चयन कर नई जिम्मेदारी दी गयी।बताते चलें कि विगत 5 वर्षों से लगातार यू पी सिलेक्टर( एथलेटिक्स) के रूप मेंविभाग द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी मेहनत व ईमानदारी से निर्वहन करते हुये अपने जनपद सहित विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।"अतिसय रगड़ करै जो कोई, अनल प्रगट चन्दन ते होई" वाली कहावत को चरितार्थ करते हुये जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने प्रियंका सिंह को नियुक्ति पत्र देकर शिक्षिका का मनोबल बढ़ाते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दिये गए दायित्वों का पूरी लगन व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान रितेश सिंह ,खंड शिक्षा अधिकारी परसपुर सुशील कुमार सिंह,मंडलीय व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय,इंद्र प्रताप सिंह,किरण सिंह,शिक्षक अशोक कुमार पाण्डेय,बृजेश सिंह,तिलकराम वर्मा,रामदीन विश्वकर्मा,कीर्ति सिंह,नेहा सोनी,लक्ष्मी सिंह सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दिया।
