दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला,शेषमणि पाण्डेय को सौंपी गई थाना इटियाथोक की कमान्
दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला,शेषमणि पाण्डेय को सौंपी गई थाना इटियाथोक की कमान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनहित एवं प्रशासनिक हितों को देखते हुये जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटियाथोक को हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया बनाया गया,वही थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक रहे वेदप्रकाश शुक्ला को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उपनिरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को एसजेपीयू से हटाकर थानाध्यक्ष इटियाथोक बनाया गया। वहीं पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक शशि कुमार राणा को थानाध्यक्ष खोडारे एवं उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता थानाध्यक्ष खोडारे को पुलिस लाईन गैर जनपद स्थानांतरित किया गया।
