युवती के मोबाइल फोन पर कॉल एवं अश्लील मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज
युवती के मोबाइल फोन पर कॉल एवं अश्लील मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम अन्दूपुर निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि ग्राम लोहंगपुर निवासी एक युवक उसकी 19 वर्षीय बेटी के मोबाइल फोन पर तकरीबन एक माह से विभिन्न नम्बरों से कॉल व अश्लील मैसेज करता है।मना करने पर गाली गलौज करते हुये लड़की के अस्तित्व पर लांक्षन लगाते हुये परेशान कर रहा है।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर लोहंगपुर निवासी आकाश कुमार मिश्रा के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
