*ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से रहें सावधान, दो हजार रुपये की जगह खाते से निकाल सकते है एक लाख......*

 


ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से रहें सावधान, दो हजार रुपये की जगह खाते से निकाल सकते है एक लाख......


 रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कौड़िया के ग्राम बसन्तपुर डीहा निवासिनी वर्षा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि मार्ग दुर्घटना में उसके बहनोई की मौत होने के पश्चात उसकी बहन कों सहायता के रूप में दो लाख रुपये मिले थे। जिसे उसकी बहन ने बैंक आफ बड़ौदा मे संचालित उसके खाते मे जमा कर दिया था।आरोप है बीते गत नवंबर माह मे वह दो हजार रुपये निकालने चंदवतपुर घाट पर संचालित ग्राहक सेवा केंद्र पर गई थी। जहां केंद्र संचालक द्वारा जालसाजी कर उसके खाते से एक लाख रुपये निकालकर उसे मात्र दो हजार रुपये दे दिया। जानकारी होने पर उसने कोतवाली मे तहरीर दिया मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। थकहार कर पीड़िता ने इस संदर्भ पुलिस अधीक्षक से नयाय का गुहार लगाई।पीड़ित महिला के द्वारा दिये गये शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने स्थानीय पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

   पीड़िता की तहरीर एवं एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात की पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राम कैलास निवासी परसिया रानी के विरुद्ध धारा 406, 419, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस