जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न,ध्वस्त कानून व्यवस्था,व पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन की बनी रणनीति
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न,ध्वस्त कानून व्यवस्था,व पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन की बनी रणनीति
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता आयोजित की गई।
जिसमें यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था और पुलसिया उत्पीड़न को लेकर आगामी 18 सितंबर को मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर आगामी 18 सितंबर को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। देवीपाटन मंडल का मुख्यालय गोण्डा में होने के कारण यहां प्रदर्शन किया जाना है जिसमें चारों जिले से कांग्रेसीजन शामिल होंगे।परन्तु मुख्यालय होने के नाते गोण्डा के कांग्रेसीजनों की ज़िम्मेदारी सर्वाधिक है।
इस अवसर पर प्रवक्ता शिवकुमार दुबे,पीसीसी सदस्य जलील खान,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय,प्रदुम्न शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उक्त धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
उक्त बैठक मे पीसीसी सदस्य राम श्रृंगार भारती,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओझा,विनय प्रकाश त्रिपाठी,वाजिद अली,अरविंद शुक्ला,चांद खान,शाहिद अली कुरेशी,सलीम कुरैशी,रामजनक वर्मा,भूपेंद्र द्विवेदी,अभय सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,धर्मराज सिंह,अरूण तिवारी,उमेश भारती,ज्ञानचंद श्रीवास्तव,डॉ0 जफर असफाक, इबाद अनवर,दिनेश यादव, विनोद,जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पूर्व राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे जुबेर खान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

