मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश हुआ घायल, दूसरा हुआ रफूचक्कर


 मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश हुआ घायल, दूसरा हुआ रफूचक्कर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा में कोतवाली कर्नलगंज की बालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम परसा गोड़री के मजरा छोटी पुरवा में गत दिनों चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे बदमासों को घर वालों ने घेर लिया था।घिरे हुये बदमाशों ने बचाव मे  24 वर्षीय सत्यदेव दीक्षित को गोली मार दिया था। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया था। शुक्रवार/शनिवार की रात्रि करीब 1:30 बजे कर्नेलगंज कोतवाली पुलिस गस्त करती हुई नारायनपुर मांझा पहुंची कि तभी संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार दो युवक दिखाई दिये। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे।जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, ज़ब की दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाश से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम बच्चन (40) पुत्र गंगाराम निवासी बौनापुर लोनियन पुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा बताया। उसके पास से एक बाइक, एक 12 बोर तमंचा बरामद हुआ।

      घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे गोण्डा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक सहित पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम मौजूद रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस