छेड़खानी की शिकायत न करने पर मनबढ़ हुये शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 


छेड़खानी की शिकायत न करने पर मनबढ़ हुये शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 11 सितंबर को उसकी 17वर्षीय बेटी अपने घर से उमरी जा ही थी तभी रास्ते मे खड़े सात मनचलों ने उससे छेड़खानी करते हुये किसी से न बताने की धमकी दिया। जिससे किशोरी सहम गयी। उसने  इस बात को किसी से नही बताया। उसी का फायदा उठाते हुए दूसरे दिन ई रिक्शा से उमरी बाजार जा रही उसकी बेटी को ई रिक्शा रोककर मनचलों ने छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध करने पर जबरन ई रिक्शा से नीचे उतार कर जमकर पीटा।

    इस बावत प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप रॉय ने बताया कि पीड़ित का माता के द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर ऐली परसौली निवासी सूरज,नीरज व पाँच अज्ञात शोहदों के खिलाफ छेड़छाड़ करने के मामले में विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस