आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकारणी के विस्तार का मुद्दा रहा अहम
आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकारणी के विस्तार का मुद्दा रहा अहम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष उत्तम नागेश के नेतृत्व में रविवार को आम आदमी पार्टी की पूर्व नियोजित मासिक बैठक का आयोजन गांधी पार्क मे सकुशल संपन्न हुआ। उक्त बैठक में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यकारिणी को अगले मासिक बैठक से पहले पूर्ण रूप से बनाकर जिला कमेटी को प्रेषित की जाए और साथ-साथ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी होता रहे।
इस अवसर पर सुजीत कुमार वर्मा,किशोरचंद भारती,राजू वाल्मीकि,महेश नारायण तिवारी,अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित,शिवम शर्मा,अंकित कुमार, डॉ0 आरके सिंह,संदीप कुमार सिंह,धर्मपाल वर्मा,अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव,शिवम सिंह,गंगाराम तिवारी उपस्थिति रहे।
