घात लगाकर बैठे लोंगो ने युवक पर बोला हमला किया मरणासन्न, केस दर्ज

 


घात लगाकर बैठे लोंगो ने युवक पर बोला हमला किया मरणासन्न, केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के राजाटोला निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे बेटा विशाल सिंह ब्रम्हचारी बाबा के स्थान राजपुर जा रहा था,वहीं पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियो ने गाली गलौज देते हुये लाठी डण्डा व लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। जिससे घायल होकर वह बेहोश हो गया। हल्ला सुनकर लवकुश सिंह एवं चन्दन सिंह ने घायलावस्था में सीएचसी परसपुर पहुँचाया,जहाँ पर चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुए मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

     इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ग्राम परसन पुरवा चरहुवाँ निवासी राजवर्धन सिंह उर्फ सोनू,अजीत सिंह उर्फ तूफान,लालजी सिंह सहित एक अज्ञात के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस