मोटरसाइकिल चोर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत मिश्रौलिया जानकीनगर निवासी सुनील कुमार तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी ने थाना कोतवाली नगर को तहरीर देकर अवगत कराया कि गत 23 अगस्त को वह गाँधी पार्क के पास अपनी सुपर स्पेलण्डर मोटरसाइकिल खड़ा कर टहल रहा था कि अज्ञात चोरो द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया।तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 16 सितंबर को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त अंकित श्रीवास्तव पुत्र दिलीप कुमार श्रीवास्तव निवासी चंदकोटिया नासिरगंज जनपद श्रावस्ती को सर्किट हाऊस रोड़ आश्रय आवास के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या UP43-AF-9935 बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
