रहस्यमय ढंग से नौ माह की मासूम बच्ची लापता,जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका
रहस्यमय ढंग से नौ माह की मासूम बच्ची लापता,जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम अभईपुर मेहरबान पुरवा निवासी सीताराम गौतम ने बताया कि उसकी बहू अपनी नौ माह की मासूम बच्ची सगुन के साथ रात में लेटी थी।इस दौरान उसके पास से नौ माह की मासूम बेटी रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी। जब मां की नींद खुली तो अपनी बच्ची को पास न् पाकर उसके होश फाख्ता हो गये। बच्ची को गायब होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची परसपुर पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल करते हुये जानकारी हाशिल किया।तदुपरांत डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किया। वहीं वन विभाग की जांच में तेंदुए के पदचिन्ह पाए गए हैं। तेंदुए का आहट से गांव में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज डॉ0 उमेश्वर प्रभात सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, वन दारोगा डीएन सिंह व वन सुरक्षा प्रहरी राजेन्द्र मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल किया। वहीं ग्रामीणों ने किसी जंगली जानवर द्वारा बच्ची को उठाये जाने की आशंका जतायी है। वन दारोगा डीएन पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर किसी जंगली जानवर की पुष्टि नही हो पाई है।


