नकली नोटों का गोरखधंधा करने वालो का हुआ भंडाफोड़,पांच लाख नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

 


नकली नोटों का गोरखधंधा करने वालो का हुआ भंडाफोड़,पांच लाख नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज क़ी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटो का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पाँच लाख नकदी, दो मोबाइल फोन व एक मोटर साइकिल बरामद कर लिया गया। 

     इस बावत प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर अभियुक्तों क़ी निरन्तर गिरफ्तारी क़ी जा रही है।

     उन्होंने बताया नकली नोटों को असली के रूप में उपयोग करने वाला गिरोह काफी सक्रिय होने की सूचना मिली। जिस पर गिरोह के सदस्यों क़ी निगरानी क़ी जाने लगी। रविवार को रात्रि गस्त के दौरान सूत्रों से पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि कादीपुर हनुमान मन्दिर के पीछे बाग में नकली नोटों का धंधा करने वाले सदस्यगण मौजूद हैं।

      सूचना की संज्ञान में लेते हुये तत्काल उपनिरीक्षक आशीष कुमार व जितेन्द्र कुमार, आरक्षी अंकुर पांडेय, राहुल राठौर व एसओजी प्रभारी शादाब आलम, दीवान महेन्द्र यादव, अरूण यादव, पंकज सिंह, अमित पाठक, रविप्रताप,आदित्य पाल, अमितेश, अंशुमान पांडेय क़ी संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर पाँच लाख रुपया नकद, दो एनड्रायड फोन व एक मोटर साइकिल के साथ दो अभ्युक्त थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम टनटनवापुर निवासी प्रिंस तिवारी तथा थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम पूरे तिवारी  निवासी सत्यम तिवारी

को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि नकली नोट क़ी गड्डी के उपर नीचे एक-एक असली नोट लगाकर लोगो को दो गुना रुपया देने का झांसा देकर उनसे असली नोट प्राप्त कर फरार हो जाते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली कर्नेलगंज पुलिस ने विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस