चार निरीक्षक एवं 22उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण,जयहिंद हुये लाइन हाजिर

 


चार निरीक्षक एवं 22उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण,जयहिंद हुये लाइन हाजिर


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने तथा जनहित एवं प्रशासनिक हितों को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चार निरीक्षक व बाईस उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार निरीक्षकों में समशेर बहादुर सिंह को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, विजय कुमार पाण्डेय को प्रभारी एसजेपीयू, रमाशंकर राय अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार व हेमन्त कुमार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का प्रभार सौंपा गया है।वहीं उपनिरीक्षकों में थाना परसपुर के पसका पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह को थाना कटरा बाजार,सोमप्रताप सिंह को खोडारे से कर्नेलगंज कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज, रमेश कुमार को तरबगंज से चौकी प्रभारी चचरी कोतवाली कर्नेलगंज,अरविंद कुमार पुलिस चौकी इंचार्ज मछली बाजार को चौकी प्रभारी शाहपुर परसपुर,संजीव चौहान को थाना उमरी बेगमगंज से चौकी प्रभारी माधवपुर कटरा बाजार,शिवकुमार यादव को थाना परसपुर से चौकी प्रभारी कोल्हमपुर थाना नवाबगंज,सावन कुमार सिंह कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी पसका परसपुर,अरविंद कुमार सिंह चौकी प्रभारी हलधरमऊ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना प्रभारीकटरा बाजार,बृजेश कुमार चौकी प्रभारी सद्भावना नगर कोतवाली नगर को चौकी प्रभारी हलधरमऊ,मनीष कुमार चौकी प्रभारी कहोबा थाना मोतीगंज को सद्भावना नगर चौकी प्रभारी, शिवकुमार गिरी को थाना कटरा बाजार से थाना उमरी बेगमगंज तथा पुलिस लाईन से राम आशीष मौर्य को चौकी प्रभारी मछली बाजार मनकापुर,वीरेंद्र कुमार शुक्ला को चौकी प्रभारी कहोबा मोतीगंज,आनन्द उपाध्याय को कोतवाली,बलिकरन गौतम को न्यायालय सुरक्षा, प्रियंका सिंह को महिला थाना,भूपेंद्र कुमार मिश्रा को न्यायालय सम्मन सेल,ओमप्रकाश यादव एवं मीनहाज सिद्दीकी को थाना मोतीगंज,शिवनाथ को थाना मनकापुर,संजय कुमार राय को थाना कटरा बाजार तथा जयहिंद को थाना धानेपुर से पुलिस लाइन भेजा गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस