भण्डारे में दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज


भण्डारे में दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम छतौनी डेहरास निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र जनार्दन प्रसाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने सोमवार की शाम लगभग 6 बजे भंडारे के प्रसाद खाने के दौरान गाली गलौज देते हुये लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।


       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैशन पुरवा मोहना निवासी दीपक सिंह  व जसवंत सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस