पूर्व मुख्यमंत्री पं0 कमला पति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी स्वतंत्रता आंदोलन में 3 साल जेल में रहे। आजादी के बाद संविधान सभा के सदस्य और उत्तर प्रदेश  विधानसभा सदस्य से मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही भारत सरकार के रेलमंत्री के साथ साथ दैनिक आज सहित कई अन्य अखबार के पत्रकार व संपादक रहे।

       उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी और महासचिव चांद खान ने स्वर्गीय त्रिपाठी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा एक कुशल प्रशासक और जनप्रिय राजनेता के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना अलग स्थान कायम किया।महासचिव शाहिद अली कुरेशी और अरविंद शुक्ला ने कहा कि ऐसे नेता युगों युगों तक याद किए जाएंगे।

वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष सगीर खान, सेवादल के प्रदुम्न शुक्ला, अविनाश मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर राकेश सिंह राणा, सलीम कुरैशी, प्रदीप सिंह, अबसार अहमद, वंशीधर वर्मा, भरत द्विवेदी, हरीराम वर्मा, शिवेंद्र शर्मा सहित तमाम कांग्रेसीजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस