*कजरी तीज के मद्देनजर मंडलायुक्त ने पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा*


*कजरी तीज के मद्देनजर मंडलायुक्त ने पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा* 


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।  कजरी तीज पर्व की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील ने बुधवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कजरी तीज के पर्व पर जिले में लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शहर के बाबा दुखहरननाथ, खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ व अन्य मंदिर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कमिश्नर ने कहा कि जलाभिषेक वाले दिन पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाय ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाये। उन्होंने सड़क पर सुलभ आवागमन के लिए की गई बल्लियों की बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया एवं पर्याप्त मात्रा में बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिये। बाबा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर ने पृथ्वी नाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन भी किए। इस दौरान तहसीलदार व अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।


        इसके पूर्व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर उन्होंने मंगलवार की शाम को सरयू घाट करनैलगंज पहुंचकर वहां पर की गई सभी तैयारियां का जायजा लिया और संबंधित अधिकारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, पार्किंग, स्टॉल, लाइट व्यवस्था, नाव आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सरयू घाट पर नाव की व्यवस्था, गोताखोर की व्यवस्था और लाइट व साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस