जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस,दो इंस्पेक्टर सहित दस सबइंस्पेक्टर का हुआ स्थानांतरण

जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस,दो इंस्पेक्टर सहित दस सबइंस्पेक्टर का हुआ स्थानांतरण

रिपोर्ट:- ओपी मिश्रा
गोण्डा।। जनहित एवं प्रशासनिक हितों को देखते हुये जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो निरीक्षक एवं दस उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।
          प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को अपराध शाखा से हटाकर कर्नेलगंज का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बनाया गया,वही थाना इटियाथोक के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रहे रमाशंकर राय को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल को थाना धानेपुर से स्थानन्तरित कर पुलिस चौकी बालपुर का प्रभारी बनाया गया, इसी प्रकार अमित यादव को थाना इटियाथोक से थाना उमरी बेगमगंज, अजयकुमार सिंह को थाना खोडारे से कोतवाली देहात,बालमुकुंद चौहान को पुलिस लाइन से थाना मनकापुर,प्रणयशील तिवारी को थाना छपिया,कृष्णानन्द पाण्डेय को थाना इटियाथोक,रामबिलास यादव को थाना धानेपुर,असगर अली को थाना परसपुर,मोहम्मद तारिक सिद्दीकी को थाना खरगूपुर तथा भानुप्रताप मौर्य को कोतवाली देहात के लिये स्थानांतरित किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस