सीएचसी परसपुर पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम, किया निरीक्षण

 


सीएचसी परसपुर पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम, किया निरीक्षण


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया।


बताते चलें कि चिकित्सालय की सेवाओं और सुविधाओं की जांच करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम के डॉ0 देवनाथ एवं डॉ0 माही कीर्ति सिंह द्वारा लेबर रूम, ओपीडी, फार्मेसी लैब, दवा वितरण केंद्र व मरीजों के रिकॉर्ड सहित सभी विभागों का जाँच पड़ताल की गई।


वहीं टीम द्वारा अस्पताल में उपलब्ध संसाधन एवं दवाइयों की उपलब्धता के साथ चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी हाशिल किया गया। टीम ने अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई को देख सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। संपूर्ण जानकारी और जांच के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ0 लवकेश शुक्ला को अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के सुझाव दिए।


उक्त टीम में क्वालिटी कंसलटेंट डॉक्टर सुशील कुमार, बीसीपीएम सुरेन्द्र, बीएएम अनुज कुमार, मनीष तिवारी शामिल थे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस