सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, 36 प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान

 


सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, 36 प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर, गोण्डा।। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर विकास खंड परसपुर स्थित दीनदयाल शोध संस्थान, लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि विभाग के तत्वावधान में भव्य किसान सम्मान दिवस एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहाँ सैकड़ों की संख्या में अन्नदाता जुटे।

   कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते सांसद करन भूषण सिंह

            व अधिकारीगण

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए किसानों से संवाद किया। सांसद ने आधुनिक व प्राकृतिक खेती को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए किसानों से लागत कम कर आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेनू जी ने खेती में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला शक्ति के बिना कृषि का विकास अधूरा है।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी.एम. त्रिपाठी ने वैज्ञानिक खेती के लाभ बताते हुए किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिले के 36 चयनित प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


एडीओ एग्रीकल्चर अनूप सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 632 किसानों ने प्रतिभाग किया और कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

कुल मिलाकर किसान सम्मान दिवस का यह आयोजन किसानों के लिए ज्ञान, सम्मान और प्रेरणा का संगम साबित हुआ।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस