रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म समेत ताड़का वध का हुआ मनमोहक मंचन

 


रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म समेत ताड़का वध का हुआ मनमोहक मंचन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अंतर्गत वार्ड नम्बर चार आटा स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अवध धाम से पधारे आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक ढंग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है।रामलीला कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम भगवान राम तथा सीता की सुंदर झाँकी का दर्शन तदुपरांत भगवान श्रीराम की आरती करने के पश्चात रामलीला का शुभारंभ किया गया।सोमवार की रात्रि में आयोजित रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम का जन्म एवं मुनि आगमन तथा ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।


जिसमे नृत्यांगनाओं द्वारा सोहर तथा बधाई गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई,वहीं राजा दशरथ पुत्रों को प्राप्ति से खुश होकर जनता में सोने चांदी हीरे जवाहरात सहित रुपये पैसे लुटाते हुये अपनी खुशी का इजहार करते नजर आये। इस दौरान गुरु विश्वामित्र द्वारा यज्ञ की रक्षा हेतु चक्रवर्ती महाराज दशरथ से राम व लक्ष्मण को मांगकर ले जाना।रास्ते मे अहिल्या का उद्धार करने के पश्चात सुबाहु एवं ताड़का नामक राक्षसी का वध करना, मारीच को बिना फर का बाण मारकर सात जोजन सागर के पर भेज देना जैसी अनेक लीलाओं का मंचन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वहीं दर्शको के गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय रस से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर राजू सैनी सभासद,देवता गुप्ता,हनुमान प्रसाद कुशवाहा, अवधेश मिश्रा, चारू विश्वकर्मा, आशू मिश्रा, बाबा पाठक एवं चन्द्र प्रताप सिंह सहित तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस