प्रेम संबंध का दुखद अंत, क्षेत्र में सनसनी बना चर्चा का विषय


प्रेम संबंधप्रेम संबंध का दुखद अंत, क्षेत्र में सनसनी,बना चर्चा का विषय

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। कर्नलगंज के पिपरी गांव के पास गुरुवार की शाम एक प्रेमी युगल के मृत पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मृतकों की पहचान कटरा बाजार थाना क्षेत्र के झाला बखरिया गांव निवासी नीरज मौर्य और जनपद बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत गुलरिहा गांव की रहने वाली लक्ष्मी मौर्या के रूप में हुई है। दोनों के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार नीरज की शादी परिवार द्वारा दूसरी जगह तय कर दी गई थी, इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। 21 दिसंबर 2025 को दोनों घर से चले गए थे। इसके बाद 23 दिसंबर को लक्ष्मी के परिजनों ने विशेश्वरगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। 24 दिसंबर को पुलिस ने दोनों को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां लक्ष्मी ने नीरज के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी गई थी।

गुरुवार की शाम नीरज का शव कर्नलगंज क्षेत्र में पिपरी गांव के पास मिला, जबकि कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास लक्ष्मी का शव पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस