विधायक अजय सिंह ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल,कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान
,
विधायक अजय सिंह ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल,कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विधानसभा कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह अपने बेहतर कारनामों के चलते क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग ही पहचान बनाये हुये है। उनका आमजनता के बीच उपस्थित रहकर सभी का हाल जानना, सभी की पीड़ा को समझना उनकी अलग जिम्मेदारी दर्शाती है।
इसी क्रम में शनिवार को तहसील कर्नलगंज के परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जनपद की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं तहसील की तेज तर्रार मानी जाने वाली उपजिलाधिकारी कर्नलगंज नेहा मिश्रा के नेतृत्व में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने हजारों लोंगो को ठंड से निजात दिलाने हेतु कम्बल वितरित कर एक बहुत ही प्रसंशनीय कार्य किया।
इस सम्बंध में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि उनका काम ही है गरीबों की सहायता करना।अचानक बढ़ती ठण्ठक को देखते हुये उन्होंने गरीब,मजदूर,जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कर उन्हें ठण्ठक से राहत दिलाने की छोटी सी कोशिश की है।उन्होंने कहा कि हमारी नन्ही से पहल से कुछ लोंगों को यदि ठण्ठक से राहत मिल जाती है।तो उनकी दुवाएँ ही हमारे लिये कोई वरदान से कम नही है।
वहीं भाजपा के परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बहुत ही अनोखे अंदाज में कहा कि "एक कम्बल का दान गरीब के चेहरे की मुस्कान,एक पल के लिए ही सही किसी के चेहरे की मुस्कान बनो,"
उन्होंने कहा कि ईश्वर भी उस पर कृपा बरसाता है जो गरीबों की मदद करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुये करनैलगंज तहसील परिसर में तमाम लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण का पुनीत कार्य विधायक अजय सिंह द्वारा किया गया। जिसमे क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में आए हुए जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। मण्डल अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस कम्बल वितरण से गरीबों असहाय,व जरूरतमन्दों के द्वारा विधायक जी को बहुत सारा आशीर्वाद प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि गरीबों के दिल से निकली दुआ आपको निरंतर सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करती है।



