तालाब में डूबकर लापता युवक की मौत, गुमशुदगी के अगले दिन मिला शव

 


तालाब में डूबकर लापता युवक की मौत, गुमशुदगी के अगले दिन मिला शव

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम शुकुलन पुरवा दुबाई निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

मृतक की माता दूधन देवी पत्नी राजकुमार ने थाना परसपुर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र शिव दयाल शुक्ला (उम्र लगभग 30 वर्ष) बीते 21 दिसंबर की शाम करीब सात बजे घर से सब्जी लेने के लिए पडरिया गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 22 दिसंबर को स्थानीय थाना परसपुर में सूचना देकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई।


इसी क्रम में 23 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि शिव दयाल शुक्ला का शव ग्राम पंडित पुरवा कंडरू के पास स्थित तालाब में मिला है। ग्रामीणों के अनुसार युवक शौच के लिए तालाब की ओर गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

इस बावत थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुये पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। वहीं मृतक की माता की तहरीर पर फौती सूचना दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस